Breaking News

पनवेल रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 39 मामलों में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, ₹26.31 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

पनवेल रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 39 मामलों में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, ₹26.31 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

नवी मुंबई। पनवेल रेलवे पुलिस ने ट्रेन यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹26 लाख 31 हजार 68 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ मुंबई रेलवे पुलिस समेत देश के अलग-अलग राज्यों में चलती एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोच में चोरी के 39 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस (12617) पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची थी। इसी दौरान एसी कोच से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में जल्दबाजी में उतरता हुआ दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक एस.एम. पाटील, पुलिस हवलदार सोमनाथ इंगवले और कदम ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके बैग से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। आभूषणों के बारे में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे पनवेल रेलवे पुलिस थाने लाया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस निरीक्षक एन.बी. यमगर, महिला सहायक पुलिस निरीक्षक बी.एन. पुरी और पुलिस उपनिरीक्षक एस.डी. यादव के सामने आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने ट्रेन यात्रियों के बैग चोरी कर ये आभूषण हासिल किए थे। आरोपी की पहचान रघू सुमन खोसला (41), निवासी लोनी देहात, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और मूल निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

जांच में आरोपी के खिलाफ मुंबई रेलवे सहित विभिन्न राज्यों में एसी कोच में चोरी के 39 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई। बरामद आभूषणों की जानकारी मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम के जरिए देशभर के रेलवे पुलिस थानों को भेजी गई। इसके बाद कोंकण रेलवे पुलिस, मडगांव (गोवा) ने पुष्टि की कि बरामद आभूषण उनके यहां दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित हैं।

यह चोरी नेत्रावती एक्सप्रेस में हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता जेरिल स्कायरिया अपने परिवार के साथ केरल जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी पत्नी के सिरहाने रखा सोने-चांदी के आभूषणों और आईफोन से भरा हैंडबैग कथित तौर पर चोरी हो गया था। आईफोन की लोकेशन मडगांव रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद कोंकण रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए कोंकण रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।



Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...