Breaking News

नेरुल पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा का दिया संदेश

नेरुल पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा का दिया संदेश

नवी मुंबई। नेरुल पुलिस स्टेशन की ओर से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कांबळे के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नेरुल पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संजय लाड और पुलिस उपनिरीक्षक कीर्ति चव्हाण ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर नवी मुंबई मनपा के पूर्व उप आयुक्त दत्तात्रय नागरे, शिव वाहतूक सेना के अध्यक्ष दिलीप आमले, पुलिसकर्मी जावेद बागवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस निरीक्षक संजय लाड ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फोटो और अकाउंट के दुरुपयोग से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

वहीं, पुलिस उपनिरीक्षक कीर्ति चव्हाण ने महिला सुरक्षा, निर्भया पथक की भूमिका, गुड टच और बैड टच जैसी महत्वपूर्ण बातों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं से सतर्क रहने और किसी भी अनुचित घटना की तुरंत शिकायत करने का आग्रह किया।

शिव वाहतूक सेना के अध्यक्ष दिलीप आमले ने विद्यार्थियों से नशे और गलत संगति से दूर रहने, खेल, व्यायाम और सकारात्मक शौक अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई संदिग्ध या गलत गतिविधि दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...