Breaking News

पाम बीच रोड पर नाबालिग चला रहा था ई-स्कूटर, वीडियो वायरल; सुरक्षा और कानून पर उठे सवाल

पाम बीच रोड पर नाबालिग चला रहा था ई-स्कूटर, वीडियो वायरल; सुरक्षा और कानून पर उठे सवाल

पाम बीच रोड पर नाबालिग चला रहा था ई-स्कूटर, वीडियो वायरल; सुरक्षा और कानून पर उठे सवाल


नवी मुंबई। नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर नेरुल से सीबीडी बेलापुर के बीच एक नाबालिग बच्चे द्वारा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा सार्वजनिक सड़क पर ई-स्कूटर चलाता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ एक वयस्क भी मौजूद होने की बात सामने आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डालने को लेकर चिंता जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर नाबालिग को वाहन चलाने देना न केवल बेहद खतरनाक है, बल्कि मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन भी है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों पर भी तय हो सकती है।

गौरतलब है कि पाम बीच रोड पर पहले भी खतरनाक ड्राइविंग और स्टंट के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई भी की है।

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की जा रही है कि वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...