Breaking News

BIG BREAKING | अटल सेतु से युवक ने लगाई समुद्र में छलांग, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

BIG BREAKING | अटल सेतु से युवक ने लगाई समुद्र में छलांग, 30 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

नवी मुंबई: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से एक 28 वर्षीय युवक द्वारा समुद्र में छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद से युवक लापता है और पुलिस, समुद्री सुरक्षा एजेंसियां तथा बचाव दल युद्धस्तर पर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक सुभाष रासकर (28) ने रविवार तड़के करीब 1:29 बजे अटल सेतु पुल से समुद्र में छलांग लगा दी। इस संबंध में उलवे पुलिस स्टेशन में मिसिंग रजिस्टर क्रमांक 48/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुणे जिले के शिरूर तालुका निवासी प्रतीक रासकर शेयर मार्केट क्लासेस से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने परिवार को बाहर डिनर के लिए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कार अटल सेतु पर खड़ी की और कथित रूप से समुद्र में छलांग लगा दी।

लापता युवक की पहचान

- नाम : प्रतीक सुभाष रासकर

- उम्र : 28 वर्ष

- निवासी : शिरूर, पुणे

- कद : लगभग 5 फीट 10 इंच

- रंग : गोरा

- शरीर : मजबूत

- बाल : काले और बढ़े हुए

- पहनावा : सफेद शर्ट और ग्रे पैंट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। समुद्री क्षेत्र में लगातार तलाश जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अटल सेतु से छलांग लगाने की यह घटना एक बार फिर पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, निगरानी प्रणाली और आपातकालीन हस्तक्षेप तंत्र को और मजबूत करने की मांग की है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को प्रतीक रासकर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उलवे पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...