Breaking News

एपीएमसी एक्सपोर्ट बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

एपीएमसी एक्सपोर्ट बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नवी मुंबई । एपीएमसी फल मार्केट में स्थित एक्सपोर्ट बिल्डिंग में खुलेआम फायर सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसके कारण कभी भी भीषण आग लगने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के भीतर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में कैरेट और सूखी घास जमा कर रखी गई है, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि बिल्डिंग की सीढ़ियों तक को कचरे और सामान से पाट दिया गया है। ऐसे में आग लगने की स्थिति में लोगों का सुरक्षित बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो सकता है और बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद एपीएमसी प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस बिल्डिंग में पहले भी आग लग चुकी है, लेकिन प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया।व्यापारियों और नागरिकों ने मांग की है कि एक्सपोर्ट बिल्डिंग में रखे गए अवैध सामान को तत्काल हटाया जाए और फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।इस संदर्भ में एपीएमसी के मुख्य सचिव शरद ज़रे से फोन पर संपर्क कर प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं एपीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी गाला धारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...