Breaking News

मानखुर्द इमारत हादसा: मृतकों की पहचान हुई, 6 की मौत; एक घायल का इलाज जारी

मानखुर्द इमारत हादसा: मृतकों की पहचान हुई, 6 की मौत; एक घायल का इलाज जारी

मुंबई। मानखुर्द ( Mankhurd) के जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चाल नंबर-5 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे ग्राउंड प्लस तीन मंजिला जर्जर संरचना की 2 से 3 झोपड़ीनुमा इकाइयां अचानक ढह गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

शताब्दी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल लाए गए पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें आलिया (7 वर्ष), मुस्कान (14 वर्ष), निहाल (6 वर्ष), नाबिया (2 वर्ष) और सोनी (32 वर्ष) शामिल हैं।

वहीं राजावाड़ी अस्पताल में मुनाफ (7 वर्ष) को मृत घोषित किया गया। हादसे में घायल रेहान अली (24 वर्ष) का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैप्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। राहत एवं बचाव कार्य भी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत गिरने के पीछे क्या कारण रहे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से जर्जर इमारतों से दूर रहने और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...