Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ भारत का पहला एकीकृत मल्टी-मॉडल कार्गो हब, पहली मालवाहक उड़ान सफल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ भारत का पहला एकीकृत मल्टी-मॉडल कार्गो हब, पहली मालवाहक उड़ान सफल

चेन्नई-नोएडा-चेन्नई के बीच एफ्कॉम की बोइंग 737-800एफ ने भरी पहली उड़ान, 20 टन कार्गो की ढुलाई

नई दिल्ली। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया सैट्स (AISATS) के मल्टी-मॉडल कार्गो हब (MMCH) ने अपनी पहली घरेलू मालवाहक (फ्रेटर) उड़ान के सफल संचालन के साथ आधिकारिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया है। एफ्कॉम होल्डिंग्स की बोइंग 737-800एफ विमान ने चेन्नई-नोएडा-चेन्नई रूट पर करीब 20 टन मिश्रित कार्गो का सफल परिवहन किया।करीब 87 एकड़ में फैले इस अत्याधुनिक कार्गो हब में 30 एकड़ का इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल और 57 एकड़ का वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स ज़ोन शामिल है। यहां कार्गो हैंडलिंग, वेयरहाउसिंग, ट्रकिंग और डिजिटल कार्गो मैनेजमेंट सिस्टम को एकीकृत किया गया है, जिससे माल ढुलाई तेज, सुरक्षित और अधिक कुशल होगी।

AISATS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथन राजामणि ने कहा कि यह शुरुआत भारत के एयर कार्गो और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह हब कारोबार, आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक व्यापार को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पहली उड़ान में समुद्री खाद्य पदार्थ, वाहन के पुर्जे, मोबाइल डिवाइस, कंसोलिडेटेड शिपमेंट और अन्य जल्दी खराब होने वाले उत्पादों की ढुलाई की गई। इससे दक्षिण भारत के उत्पादकों को उत्तर भारत के बाजारों तक तेज़ और भरोसेमंद पहुंच मिलेगी।एफ्कॉम होल्डिंग्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दीपक परसुरामन ने कहा कि यह उड़ान भारत के एयर कार्गो इकोसिस्टम के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमन ने कहा कि यह सुविधा उत्तर भारत को राष्ट्रीय और वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।यह मल्टी-मॉडल कार्गो हब भविष्य में दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, इंजीनियरिंग उत्पादों, एक्सप्रेस कार्गो और अन्य समय-संवेदनशील माल की तेज़ और कुशल ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...