Breaking News

कलंबोली में CIDCO का बुलडोजर एक्शन: सेक्टर 16E में अवैध 5 मंजिला इमारत जमींदोज

कलंबोली में CIDCO का बुलडोजर एक्शन: सेक्टर 16E में अवैध 5 मंजिला इमारत जमींदोज

नवी मुंबई: कलंबोली इलाके में अवैध निर्माणों पर CIDCO ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर 16E स्थित कई भूखंडों पर बने बहुमंजिला अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में प्रशासनिक हलचल देखी गई।

जानकारी के अनुसार, भूखंड क्रमांक 62, NA48, NA20, 62A, 62C और NA49 पर बिना अनुमति तैयार किए गए ग्राउंड फ्लोर सहित पांच मंजिला RCC पक्के निर्माण को निष्कासन अभियान के तहत गिराया गया। यह इमारतें बिना वैध मंजूरी के खड़ी की गई थीं।

CIDCO अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ताओं ने विभाग से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली थी और नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किया गया था। इसके बाद नियमानुसार नोटिस प्रक्रिया पूरी कर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। मौके पर CIDCO अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय पुलिस, CIDCO सुरक्षा पथक तथा महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

अवैध निर्माण तोड़ने के लिए 1 जेसीबी, 1 पोकलेन मशीन, 6 CIDCO जीप और 1 ट्रक लगाया गया। मशीनों की मदद से पूरी इमारत को चरणबद्ध तरीके से गिराया गया।

CIDCO प्रशासन ने साफ किया है कि नवी मुंबई में अवैध निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आने वाले दिनों में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...