Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

कोलकाता|प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन समारोह की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा:

  • रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: “देशभर में रेलवे को आधुनिक बनाने के हमारे अभियान में पश्चिम बंगाल पीछे न रहे, इसलिए हम यहां रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। छह अमृत भारत स्टेशनों के उद्घाटन और पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ इसी दिशा में अहम कदम हैं।”

  • पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ: “कोलकाता में आज पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनसे न केवल कार्गो ऑपरेशन तेज होगा, बल्कि बंदरगाह की क्षमता बढ़ेगी और व्यापार के लिए नई सुविधाएँ तैयार होंगी।”

  • स्थानीय जनता का उत्साह: “कोलकाता के विकास कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल के लोगों का जोश अभिभूत कर देने वाला है।इन पहलों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आधुनिकता और तेजी से विकास सुनिश्चित करने का संदेश दिया।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...