Breaking News

Prostitution racket busted in Mira Road : महिला एजेंट गिरफ्तार, 3 पीड़ित युवतियों को क्राइम ब्रांच ने छुड़ाया

Prostitution racket busted in Mira Road : महिला एजेंट गिरफ्तार, 3 पीड़ित युवतियों को क्राइम ब्रांच ने छुड़ाया

मीरा-भाईंदर। मीरा रोड इलाके में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जबकि देह व्यापार के दलदल में फंसी तीन युवतियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। यह कार्रवाई मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले नयानगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मीरा रोड पूर्व स्थित ओम शांति चौक, शांति पार्क इलाके में बालाजी होटल के आसपास एक महिला एजेंट ग्राहकों को मोबाइल के माध्यम से युवतियों की तस्वीरें भेजकर देह व्यापार के लिए लड़कियों की सप्लाई कर रही थी। इस अवैध गतिविधि की सूचना क्राइम ब्रांच को गुप्त रूप से मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद महिला अत्याचार प्रतिबंधक एवं विशेष बाल संरक्षण कक्ष की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल मुंढे के मार्गदर्शन में पुलिस ने एक बोगस ग्राहक को आरोपी महिला के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने ग्राहक को युवतियां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की, उसी दौरान पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर महिला एजेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान तीन पीड़ित युवतियों को भी मौके से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, रेस्क्यू की गई तीनों युवतियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित देह व्यापार नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका है। इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं, क्या इसके तार किसी बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट से जुड़े हुए हैं, और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं, इसकी गहन जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। क्राइम ब्रांच के डीसीपी संदीप डोईफोडे और एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में महिला अत्याचार प्रतिबंधक एवं विशेष बाल संरक्षण कक्ष की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल मुंढे, पीएसआई प्रकाश तूपलोंडे, एएसआई राजाराम आसवले, हेड कॉन्स्टेबल चेतन राजपूत, महिला हेड कॉन्स्टेबल निशिगंधा मांजरेकर, शीतल जाधव, पुलिस कॉन्स्टेबल ललित पाटिल तथा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।


Most Popular News of this Week

होली पर मामूली विवाद बना खूनी,...

नवी मुंबई|कामोठे के सेक्टर 14 स्थित गांव देवी मंदिर के पास होली के दिन एक...

वाशी सेक्टर 30 हाइवे ब्रिज के...

वाशी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच नवी मुंबई|वाशी सेक्टर 30 हाइवे...

पाम बीच रोड पर मानव शृंखला,...

नवी मुंबई | नवी मुंबई में रविवार को पाम बीच रोड पर सैकड़ों नागरिकों और...

बेलापुर हिल्स में भीषण आग,...

नवी मुंबई। Belapur Hills में बुधवार रात भीषण जंगल की आग लगने से इलाके में हड़कंप मच...

कोपरखैरने में दर्दनाक हादसा:...

नवी मुंबई :नवी मुंबई के विद्या भवन सोसायटी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा...

अनधिकृत बांधकामांचे पत्रकार...

पनवेल महापालिका हद्दीतील अतिक्रमणपनवेल / प्रतिनिधी     पनवेल...