Breaking News

वाशी मनपा अस्पताल में बवाल: शव को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल

वाशी मनपा अस्पताल में बवाल: शव को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल

नवी मुंबई। वाशी

नवी मुंबई के वाशी स्थित मनपा अस्पताल में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला के निधन के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से ले जाया जा रहा था, तभी मृतका के परिजनों और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि परिजनों ने महिला के पति पर हमला कर दिया। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए हंगामे से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

हालांकि, आरोप है कि हंगामा कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वाशी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी जयदेव फुंडे तथा रबाले पुलिस स्टेशन के एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को अस्पताल बुलाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया। अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।



Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...