Breaking News

एनएमएमटी के प्रबंधक योगेश कडूसकर का तबादला, भागवत डोईफोडे संभालेंगे जिम्मेदारी

एनएमएमटी के प्रबंधक योगेश कडूसकर का तबादला, भागवत डोईफोडे संभालेंगे जिम्मेदारी

नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रम (एनएमएमटी) के परिवहन प्रबंधक योगेश कडूसकर का तबादला गोंदिया जिला कलेक्टर कार्यालय में सहायक आयुक्त के पद पर किया गया है। उनकी जगह उपायुक्त भागवत डोईफोडे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योगेश कडूसकर अगस्त 2021 में तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर एनएमएमटी के परिवहन प्रबंधक के रूप में नियुक्त हुए थे। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर तत्कालीन आयुक्त अभिजीत बांगर और राजेश नार्वेकर ने उन्हें दो बार शिक्षा विभाग के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा था।

अपने कार्यकाल में कडूसकर ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। ठेका कर्मचारियों के वेतन में 7,000 रुपये की वृद्धि, ईपीएफ और मेडिक्लेम योजना लागू कराई। इसके अलावा एनएमएमटी के बेड़े के लिए 150 सीएनजी बसों की खरीद पूरी कराई, जो जल्द ही यात्रियों की सेवा में शामिल होंगी।

उन्होंने स्थायी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का एरियर, पदोन्नति और आश्वासित प्रगति योजना का लाभ दिलाया। साथ ही 41 करोड़ रुपये की आईटीएमएस परियोजना के तहत एनएमएमटी का मोबाइल ऐप और अन्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई।

तकनीकी कारणों से महालक्ष्मी कंपनी की 100 बसों का अनुबंध रद्द करने जैसा कड़ा निर्णय भी उनके कार्यकाल में लिया गया। कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उन्होंने छोटी गलतियों पर सुधार का अवसर दिया, जबकि गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई भी की।

एनएमएमटी के घटते बस बेड़े और बढ़ते परिचालन खर्च के बावजूद उन्होंने सीमित संसाधनों में परिवहन सेवा को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।

17 जून को नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद कैलास शिंदे ने योगेश कडूसकर को कार्यमुक्त करते हुए परिवहन प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भागवत डोईफोडे को सौंप दिया।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...