Breaking News

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घायलों को तत्काल वाशी मनपा अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान इंदिरानगर निवासी अर्जुन के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही तुर्भे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नोट: मृतक की पहचान एवं अन्य जानकारी फिलहाल सूत्रों के आधार पर है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम तथ्यों की पुष्टि मानी जाएगी।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...