Breaking News

नवी मुंबई में बैडमिंटन का महाकुंभ, 10 लाख की इनामी लीग में भिड़ेंगे राज्य के स्टार खिलाड़ी

नवी मुंबई में बैडमिंटन का महाकुंभ, 10 लाख की इनामी लीग में भिड़ेंगे राज्य के स्टार खिलाड़ी

नवी मुंबई।

नवी मुंबई में पहली बार फ्रेंचाइजी आधारित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ‘फिनिक्स बैडमिंटन सुपर लीग-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। 9 और 10 मई को वाशी स्थित Navi Mumbai Sports Association में आयोजित होने वाली इस भव्य स्पर्धा को लेकर खेल जगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के कई नामी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

इस लीग का आयोजन Maharashtra Badminton Association के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पहली बार बड़े कॉर्पोरेट समूहों ने निवेश कर बैडमिंटन को व्यावसायिक मंच देने की पहल की है। मेट्रो ग्रुप, सत्यम डेवलपर्स, प्रियंका रीजेंसी, DOMS, क्रास्नी डिफेंस और एनडीटी टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों ने विभिन्न टीमों की जिम्मेदारी संभाली है।

लीग के आयोजक और पूर्व विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी Shrishail Mitkari ने बताया कि खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और राज्यभर के शीर्ष खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में शामिल किया गया है। इस बार प्रतियोगिता में कुल नौ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है।

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि है। आयोजकों के अनुसार महाराष्ट्र में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में यह अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मानी जा रही है। पिछले वर्ष आयोजित पहले सीजन को भी शानदार प्रतिसाद मिला था, जिसके बाद इस वर्ष लीग को और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में Viplav Kuwale, Simran Sindhi, Viraj Kuwale, Deep Rambhia और Sonali Mirkhelkar जैसे स्टार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। खेल प्रेमियों को दो दिनों तक तेज रफ्तार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...