Breaking News

नवी मुंबई मनपा की सहायक आयुक्त शिल्पा देशपांडे बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती

नवी मुंबई मनपा की सहायक आयुक्त शिल्पा देशपांडे बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका की सहायक आयुक्त शिल्पा देशपांडे को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, वह कार्यालय परिसर के शौचालय में बेहोशी की हालत में पाई गईं, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी ने उन्हें इस स्थिति में देखा और तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बिना देरी किए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक काम का दबाव और तनाव उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...