Breaking News

खुटारी गांव में खुलेआम तलवारें लहराने का कथित वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

खुटारी गांव में खुलेआम तलवारें लहराने का कथित वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

तलोजा। नवी मुंबई: तलोजा के खुटारी गांव से कथित तौर पर सामने आए एक वीडियो ने इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ लोग हाथों में नंगी तलवारें लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की निगरानी व्यवस्था और अवैध हथियारों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पुलिस जांच में पुष्टि होती है, तो हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर मामला हो सकता है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस वीडियो की तत्काल जांच कर उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करे और यह पता लगाए कि उनके पास हथियार कहां से आए। साथ ही, इलाके में पुराने अपराधियों, संदिग्ध गतिविधियों और हद्दपार/तड़ीपार आरोपियों की निगरानी को लेकर भी सख्ती बरतने की मांग की जा रही है।

खुटारी सहित तलोजा क्षेत्र में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी गंभीर घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से नजर रखना जरूरी है।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...