Breaking News

पाकिस्तान ISI और अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में युवक गिरफ्तार, दिल्ली ले जाने की मंजूरी

पाकिस्तान ISI और अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में युवक गिरफ्तार, दिल्ली ले जाने की मंजूरी

ठाणे/मुंबई: दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तथा कथित मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े मामले में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को मुंबई से सटे भायंदर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे अपनी गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी है। इस पर आरोपी ने बताया कि उसे इसकी जानकारी है।

दिल्ली स्पेशल सेल ने कोर्ट में आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की मांग की। जांच एजेंसी की ओर से कथित चैट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज एवं स्क्रीनशॉट भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसी से पूछा कि आरोपी को दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उसे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जाया जाएगा। यात्रा और पेशी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने ट्रांजिट वारंट को मंजूरी दे दी।

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हुजैफा पिछले लगभग एक महीने से पाकिस्तान में बैठे कथित व्यक्ति यावर खान के संपर्क में था। हालांकि, इस संबंध में जांच एजेंसियां अभी विस्तृत जांच कर रही हैं और आधिकारिक तौर पर आगे की जानकारी साझा नहीं की गई है।

मामले की जांच जारी है और एजेंसियां आरोपी के संपर्कों, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य संभावित कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं।



Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...