Breaking News

48 घंटे में मिली मासूम: मुंब्रा पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित लौटी 7 साल की बच्ची

48 घंटे में मिली मासूम: मुंब्रा पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित लौटी 7 साल की बच्ची

ठाणे : दिवा इलाके से लापता हुई 7 वर्षीय बच्ची को मुंब्रा पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता को साबित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी पांडे नाम की बच्ची 28 मई को घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने दिवा-आगासन रोड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बच्ची एक व्यक्ति के साथ दिखाई दी, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रैक करते हुए टीम बदलापुर पहुंची।

वहां जांच के दौरान सुमित जाधव नाम के व्यक्ति के घर से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ उसके तीन नाबालिग बच्चे भी मौजूद थे और बच्ची को किसी तरह की शारीरिक हानि नहीं पहुंचाई गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि उक्त व्यक्ति पारिवारिक विवाद से गुजर रहा है और उसने बच्ची को अपने घर में रखा था। वहीं बच्ची ने बताया कि वह घर के कड़े माहौल से परेशान होकर खुद ही बाहर चली गई थी।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। इसके बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और त्वरित एक्शन अहम साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।



Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...