Breaking News

सनकी आशिक बना हैवान

सनकी आशिक बना हैवान

34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटककर मासूम की हत्या

फिरोजाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र की यादव कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।

एक सनकी युवक ने महज शादी से इनकार करने पर डेढ़ साल के मासूम आरव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाल महिला रती देवी से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि महिला अपने बच्चे की वजह से उससे शादी नहीं कर रही है। इसी सनक में उसने मासूम को निशाना बना लिया।शनिवार को रती देवी अपनी मां के साथ कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और फिर से शादी का दबाव बनाने लगा।

महिला के दोबारा इनकार करने पर आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और सिर्फ 34 सेकंड में 8 बार जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की क्रूरता साफ नजर आ रही है।हत्या के बाद आरोपी बच्चे का शव घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।बेटे को इस हालत में देखकर मां बेसुध हो गई और पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।इस मामले में थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज करवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में 4 टीमें गठित की गईं।

       आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भूढ़ा भरथरा मोड़, मैनपुरी रोड पर छिपा हुआ है।घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, घायल हालत में उसे अस्पताल भेजा गया।यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि अस्वीकार को स्वीकार न कर पाने की मानसिकता कितनी खतरनाक हो सकती है।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...