Breaking News

मुंबई में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार : टिलकनगर में करोड़ों की ‘चरस’ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार : टिलकनगर में करोड़ों की ‘चरस’ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई।

मुंबई में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (वरली यूनिट) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करोड़ों रुपए की ‘चरस’ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 886 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली ‘चरस’ बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ 88 लाख 60 हजार बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 21 मई 2026 को शाम 4:55 बजे से 7:10 बजे के बीच टिलकनगर, चेंबूर इलाके में की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकमान्य टिलक टर्मिनस फ्लायओवर के नीचे, रेल व्यू सीएचएस रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की डिलीवरी करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

कुछ समय बाद एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में वहां घूमता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से भारी मात्रा में ‘चरस’ बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मुंबई में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ‘चरस’ कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार राज्य के बाहर और अंतरराज्यीय तस्करों से भी जुड़े हो सकते हैं।

इस मामले में टिलकनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क) सह 20(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर रात 8:56 बजे दर्ज की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर में युवाओं को नशे के जाल से बचाने और ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल के महीनों में एंटी नारकोटिक्स सेल ने कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (एंटी नारकोटिक्स सेल) नवनाथ ढवले तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक किरण वाघ और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक किरण वाघ द्वारा की जा रही 


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...