Breaking News

मीरा रोड में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा भंडाफोड़, काशीगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12.50 लाख का मुद्देमाल जब्त, इनोवा समेत आरोपी गिरफ्तार

मीरा रोड में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा भंडाफोड़, काशीगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12.50 लाख का मुद्देमाल जब्त, इनोवा समेत आरोपी गिरफ्तार

मीरा रोड : ठाणे जिले के MBVV पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत मीरा रोड डिवीजन और काशीगांव पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, नकद रकम और एक इनोवा फोर व्हीलर वाहन सहित कुल 12 लाख 50 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरा रोड डिवीजन के एसीपी गणपत पिंगले को गुप्त सूचना मिली थी कि मीरा रोड पूर्व स्थित काशीमीरा नाका परिसर में एक इनोवा गाड़ी के माध्यम से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसीपी कार्यालय की टीम तथा काशीगांव पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने तुरंत जाल बिछाकर वसीम मटन शॉप के पास संदिग्ध वाहन को रोका।

पुलिस ने जब इनोवा वाहन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, जिसमें व्हिस्की और बीयर के कई बॉक्स शामिल थे, बरामद हुए। इसके साथ ही भारतीय मुद्रा के 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां भी पुलिस को मिलीं। पुलिस ने शराब, नकदी और वाहन समेत कुल 12.50 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी ने शराब किस वाइन शॉप से खरीदी थी, यह खेप कहां सप्लाई की जानी थी और बरामद नकदी किसकी है तथा उसका स्रोत क्या है। पुलिस को शक है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

इस कार्रवाई को MBVV पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। जोन-1 के डीसीपी राहुल चव्हाण (IPS), मीरा रोड डिवीजन के एसीपी गणपत पिंगले तथा काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल पाटील के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया।

कार्रवाई में काशीगांव पुलिस स्टेशन के PSI विजय साठे, हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण, किरण विरकर, एएसआई नितिन महाजन सहित ACP कार्यालय और काशीगांव पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...