Breaking News

Mumbai NCB drug raid: मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB का सबसे बड़ा वार, ₹1745 करोड़ की 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन जब्त, छोटे सुराग से खुला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

Mumbai NCB drug raid: मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB का सबसे बड़ा वार, ₹1745 करोड़ की 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन जब्त, छोटे सुराग से खुला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

मुंबई। (Mumbai NCB drug raid) 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1745 करोड़ बताई जा रही है। इस बड़ी बरामदगी को हाल के वर्षों में मुंबई क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण ड्रग्स कार्रवाई माना जा रहा है।

NCB अधिकारियों के अनुसार, यह सफलता एजेंसी की “बॉटम टू टॉप” रणनीति के तहत मिली है। जांच की शुरुआत एक छोटे कंसाइनमेंट से हुई थी, लेकिन पूछताछ, तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के जरिए एजेंसी पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में सफल रही। इसी क्रम में बड़े स्तर पर कोकीन की खेप पकड़ी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई देशों से जुड़ा हुआ था और मुंबई को ट्रांजिट हब तथा वितरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। ड्रग्स को अलग-अलग माध्यमों से शहर में पहुंचाकर आगे देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों तक सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क में शामिल कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है, जबकि अन्य की तलाश में कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एजेंसी डिजिटल डेटा, बैंकिंग ट्रेल, कॉल रिकॉर्ड और लॉजिस्टिक चैनल्स की भी जांच कर रही है।

NCB अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ एजेंसी का अभियान लगातार जारी रहेगा। ड्रग्स माफिया के आर्थिक स्रोतों को खत्म करने, सप्लाई चेन तोड़ने और नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक हलकों में NCB टीम की सराहना की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन की जब्ती से न केवल तस्करों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है, बल्कि युवाओं तक नशे की सप्लाई रोकने में भी मदद मिलेगी।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...