Breaking News

पनवेल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट दुर्घटना, चार यात्री फंसे – बचाव कार्य जारी

पनवेल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट दुर्घटना, चार यात्री फंसे – बचाव कार्य जारी

नवी मुंबई । पनवेल रेलवे स्टेशन पर आज एक गंभीर घटना सामने आई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 पर स्थित लिफ्ट अचानक खराब होकर नीचे गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस हादसे में चार यात्री लिफ्ट के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन एवं आपातकालीन बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया है। फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सभी यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस घटना के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्थापित लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त उपाय किए जाने की बात कही है।


Most Popular News of this Week

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...

कोपरखैराने के स्वामी...

नवी मुंबई |कोपरखैराने सेक्टर-5 स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार सुबह...