Breaking News

ऐरोली में सरेआम गुंडागर्दी: यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

ऐरोली में सरेआम गुंडागर्दी: यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

नवी मुंबई। ऐरोली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठाणे से पनवेल की ओर जा रही यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में बस को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने अचानक बस को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों का सामान भी इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद बस को रबाले पुलिस स्टेशन के बाहर लाकर खड़ा किया गया, जहां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के चलते ऐरोली और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...