ठाणे | ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सर्विस रोड पर स्थित शेल पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है। हाजुरी, वागले एस्टेट निवासी इंज़माम पर दो राउंड फायर किए गए। हालांकि, वह सुरक्षित बच निकला।
सूत्रों की माने तो यह घटना रात करीब 12:40 बजे हुई। आरोपी भी हाजुरी का ही निवासी बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और नौपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा शुरू किया। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मदद से जांच कर रही है आरोपी की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी गोपनीयता बनाई रखी गई है | अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है |
