Breaking News

महाराष्ट्र में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश: होटल-पब में सप्लाई करने वाले दो तस्कर लखनऊ से गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश: होटल-पब में सप्लाई करने वाले दो तस्कर लखनऊ से गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के होटल, पब और निजी पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो वांछित तस्करों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भावेश चौहान उर्फ लालू और शोएब अशरफ पठान उर्फ बटला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वसई-विरार और मीरा-भाईंदर क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे थे और नेपाल भागने की तैयारी में थे।

एसटीएफ के अनुसार, 23 मार्च को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास टेम्पो स्टैंड से दोनों को दबोचा गया। महाराष्ट्र पुलिस की टीम, सहायक पुलिस निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची थी और स्थानीय एसटीएफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से केमिकल मंगाकर ब्राउन शुगर तैयार करते थे और उसे महाराष्ट्र के होटल, पब व प्राइवेट पार्टियों में सप्लाई करते थे। पिछले 4-5 वर्षों से वे इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे। फरवरी 2026 में वसई-विरार और मीरा-भाईंदर में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद दोनों मुंबई से फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि भावेश चौहान पर हत्या के प्रयास, मारपीट, दंगा और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जा रहा है।

अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, जो राज्य में ड्रग सप्लाई के इस बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...