Breaking News

घणसोली में 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षक के गलत आरोप से तनाव मे था छात्र !

घणसोली में 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षक के गलत आरोप से तनाव मे था छात्र !

नवी मुंबई | घनसोली मे रहने वाले एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है | सूत्रों की माने तो एक शिक्षक द्वारा मोबाइल चोरी का गलत आरोप लगाए जाने के कारण मानसिक रूप से परेशान था | जिसके कारण यह कदम उठाया है | लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि पुलिस के तरफ से नहीं की गई है | 

प्राथमिक जानकारी अनुसार मृत छात्र का नाम प्रीत रानकर है प्रीत ने अपने घर में ही खिड़की के पर्दे की रॉड से तौलिये के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। बाद में जब परिजन घर लौटे तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।इस मामले की जांच रबाले पुलिस द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण पाटिल के अनुसार, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिवारिक स्थिति, स्कूल से जुड़े मुद्दे, दोस्तों के साथ संबंध और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...