Breaking News

नागरिकों के मदद के लिए बने घनसोली बीट चौकी पर कब्जा; पुलिस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

नागरिकों के मदद के लिए बने घनसोली बीट चौकी पर कब्जा; पुलिस प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

नवी मुंबई।घनसोली क्षेत्र में स्थित कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली बीट चौकी को लेकर एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यह बीट चौकी नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन वर्तमान में इस पर “नशेड़ी तत्वों” और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, चौकी की चाबी भी निजी व्यक्तियों के पास होने की बात कही जा रही है, जिसके चलते यह सरकारी पुलिस चौकी बंद पड़ी है और उसका कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है।
बीट चौकी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा प्रदान करना होता है। हालांकि, चौकी के बंद रहने और अवैध गतिविधियों के कारण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने विशेष रूप से नशे से जुड़े तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है, जिससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बीट चौकी को तुरंत पुनः चालू किया जाए, अवैध कब्जा हटाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस संबंध में कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्हें संबंधित वीडियो भी भेजा गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।


Most Popular News of this Week

???? स्वतंत्र भारत डिजिटल...

 सुरक्षा रक्षक गायब, तलाव बनला मृत्यूचा सापळा!## नवी मुंबईत दोन...

घणसोलीतील अवैध...

रोहित ठाकरे यांच्या कार्यकाळाची उच्चस्तरीय चौकशी करा! गणेश सकपाळ यांच्या...

रायगढ़ जिले में पहली बार...

पनवेल। रायगढ़ जिले में पहली बार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी...

पनवेल में MD ड्रग्स मामले में...

नवी मुंबई। पनवेल शहर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए MD...

तुर्भे स्टोअर में जानलेवा...

नवी मुंबई। तुर्भे स्टोअर चौक पर सड़क पार करना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो...

नेरुळ रेल्वे स्टेशनबाहेर...

२१ वर्षीय तरुणी मृत्यूशी झुंजतेय; पूर्वी मारहाणीच्या तक्रारी, तरीही...