Breaking News

Police Raid on Bar in Nagpada: अश्लील डांस के आरोप में मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, FIR दर्ज

Police Raid on Bar in Nagpada: अश्लील डांस के आरोप में मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, FIR दर्ज

मुंबई : (Police Raid on Bar in Nagpada)

नागपाड़ा इलाके में स्थित एक बार में अश्लील नृत्य और आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस कार्रवाई में बार मैनेजर समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गोपनीय सूचना और वीडियो के आधार पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, नागपाड़ा पुलिस स्टेशन को 13 मार्च 2026 की रात गोपनीय सूचना मिली थी कि आर.एस. निमकर मार्ग स्थित इंडिगो रेस्टॉरेंट एंड बार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर महिला कलाकार ग्राहकों के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं।

इसके साथ ही पुलिस को मोबाइल के जरिए कुछ वीडियो क्लिप भी प्राप्त हुए, जिनमें इस तरह की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही थीं।

देर रात छापा, मौके पर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने 13 मार्च की रात करीब 11:45 बजे बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बार मैनेजर, 2 स्टाफ (वेटर/स्टिवर्ड),1 ग्राहक को हिरासत में लिया। बाद में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धारा 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य संबंधित धाराएं शामिल है।

इसके अलावा महाराष्ट्र होटल, उपाहारगृह और बाररूम अधिनियम 2016 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है, जो बार में अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा से संबंधित हैं। पुलिस ने दिलीप भिकन यादव (बार मैनेजर), रामकृष्ण गौड़ा (स्टिवर्ड), रंजित यादव (वेटर), प्रशांत शेट्टी (ग्राहक) आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी बार या रेस्टॉरेंट में अश्लील गतिविधियां या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जा रही है।

बढ़ाई जाएगी निगरानी

घटना के बाद नागपाड़ा और आसपास के इलाकों में बार और रेस्टॉरेंट्स पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्थानीय टीमों को नियमित जांच और गुप्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...