Breaking News

नवी मुंबई ब्रेकिंग | बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवती को कुचला

नवी मुंबई ब्रेकिंग | बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवती को कुचला

नवी मुंबई के CBD Belapur सेक्टर-8 इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने फुटपाथ पर चल रही एक युवती को कुचल दिया। इस हादसे में तीन से चार वाहनों को भी भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-8 के अरेंजर कॉर्नर इलाके में यह हादसा हुआ और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 19 वर्षीय युवक स्कॉर्पियो चला रहा था और नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो ने पहले फुटपाथ पर चल रही युवती को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और उसे कार के नीचे घसीट दिया। इसके बाद कार ने एक बाइक, एक ऑटो रिक्शा और पार्किंग में खड़ी दो-तीन कारों को भी टक्कर मार दी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा।

गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए MGM Hospital Belapur में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।इस मामले में Belapur Police Station में कार चालक और उसके एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...