Breaking News

मानखुर्द में धारदार हथियार से हमला; फालूदा विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

मानखुर्द में धारदार हथियार से हमला; फालूदा विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

मुंबई ।मानखुर्द इलाके में एक फालूदा विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिसमें उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

       जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे मंडाला के 30 फीट रोड स्थित अल मदीना होटल के पास फालूदा बेचने वाले वाहिद मसीबुल्ला शेख (28 वर्ष) पर उसके ही परिचित एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल हुए वाहिद शेख को तुरंत उपचार के लिए शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह घटना मानखुर्द पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की जांच की जा रही है।


Most Popular News of this Week

नवी मुंबईत ‘कोयता गँग’ची...

19 वर्षीय तरुणाची डोक्यात वार करून निर्घृण हत्या; आरोपी फरारशीतल वाघमारेनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...

नशे के कारोबार पर नवी मुंबई...

4 महिला तस्करों पर 22 केस, एक पर MCOCA; दो जेल में, एक महाराष्ट्र से बाहर!नवी मुंबई:...