Breaking News

भदोही में हैंडपंप मरम्मत मांगने पहुंचे शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप

भदोही में हैंडपंप मरम्मत मांगने पहुंचे शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप

भदोही । उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हैंडपंप की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे एक व्यक्ति को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस मामले में प्रधानपति और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव की है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय जसलाल सरोज अपने घर के खराब हैंडपंप की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधानपति राम नायक यादव और उनके बेटे ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से जसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए।गंभीर रूप से घायल जसलाल सरोज को पहले जिला अस्पताल भदोही में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा भी बरामद किया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित ने भी अपने परिवार को मोबाइल पर दिए बयान में प्रधानपति और उनके बेटे पर आग लगाने का आरोप लगाया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...