Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नवी मुंबई का हरित संदेश, 2000 से अधिक पौधों का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नवी मुंबई का हरित संदेश, 2000 से अधिक पौधों का रोपण

नवी मुंबई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका ने शहरभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। पारसिक हिल पर 200 से अधिक देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जबकि महानगरपालिका के सभी आठ विभागों में कुल 2000 से अधिक पौधारोपण किया गया।

महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों के साथ माताओं के नाम की पट्टिकाएं भी लगाई गईं।

कार्यक्रम में Heartfulness Institute, Adani Realty, एनएसएस विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महानगरपालिका ने वर्षभर में 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य भी घोषित किया है। पौधों की सिंचाई के लिए उपचारित सांडपानी का उपयोग किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...