Breaking News

सोशल मीडिया पर युवाओं का बढ़ता दबदबा, लड़कियां डिजिटल दुनिया की नई ताकत, VTION-IAMAI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, AI ऐप्स की रफ्तार ने चौंकाया

सोशल मीडिया पर युवाओं का बढ़ता दबदबा, लड़कियां डिजिटल दुनिया की नई ताकत, VTION-IAMAI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, AI ऐप्स की रफ्तार ने चौंकाया

नई दिल्ली

भारत की डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है और इसकी कमान अब युवा वर्ग और महिला उपभोक्ताओं के हाथों में दिखाई दे रही है। VTION और IAMAI (Internet and Mobile Association of India) की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिदिन 120 मिनट से अधिक समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। यह समय आम भारतीयों के औसत सोशल मीडिया उपयोग 97.9 मिनट प्रतिदिन से करीब 1 घंटा 42 मिनट अधिक है। 

रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन या दोस्तों से जुड़ने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह नेटवर्किंग, ऑनलाइन कम्युनिटी, सूचना साझा करने और डिजिटल पहचान बनाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (MAU) में भी लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

लड़कियां बनीं डिजिटल इकोनॉमी की सबसे मजबूत ताकत

रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष महिलाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी है। 18 से 24 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लड़कों की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक समय बिता रही हैं। यह अंतर दर्शाता है कि ऑनलाइन खरीदारी, फैशन, लाइफस्टाइल और दैनिक जरूरतों की खरीद में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। 

विशेष रूप से महानगरों में 25 से 34 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स ऐप्स पर प्रतिदिन औसतन 35.2 मिनट बिताती हैं, जबकि पुरुषों का औसत 24.8 मिनट है। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि यदि कोई ब्रांड महिला उपभोक्ताओं को केंद्र में रखकर रणनीति नहीं बना रहा है, तो वह डिजिटल बाजार की वास्तविक तस्वीर को नजरअंदाज कर रहा है। 

35 वर्ष से अधिक उम्र के लोग मनोरंजन के सबसे बड़े दर्शक

जहां युवा सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय हैं, वहीं 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स की रीढ़ बने हुए हैं। यह वर्ग OTT, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य मनोरंजन ऐप्स पर प्रतिदिन औसतन 77.2 मिनट खर्च कर रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि मनोरंजन उद्योग का सबसे स्थिर और वफादार दर्शक वर्ग अभी भी मध्यम आयु के लोग हैं। 

AI ऐप्स की लोकप्रियता में 100% से ज्यादा उछाल

रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एप्लिकेशनों को लेकर सामने आया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच AI ऐप्स की उपयोगिता में 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। शहरी भारतीय अब जानकारी खोजने, कंटेंट बनाने, पढ़ाई, नौकरी और दैनिक कार्यों के लिए तेजी से AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI ऐप्स इंटरनेट उपयोग की आदतों को पूरी तरह बदल सकते हैं और पारंपरिक सर्च इंजनों को भी कड़ी चुनौती दे सकते हैं। 

बदल रही है भारत की डिजिटल तस्वीर

रिपोर्ट बताती है कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था अब उम्र, लिंग और उपयोग की आदतों के आधार पर अलग-अलग समूहों में बंटती जा रही है। युवा सोशल मीडिया की दिशा तय कर रहे हैं, महिलाएं ई-कॉमर्स की सबसे प्रभावशाली उपभोक्ता बन रही हैं और AI नई डिजिटल क्रांति का चेहरा बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में कंपनियों, विज्ञापनदाताओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को इन बदलती आदतों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। 



Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...