Breaking News

ऐरोली में महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर चैन स्नैचर गिरफ्तार , रबाळे पुलिस ने 3 वारदातों का किया खुलासा, कळवा से दबोचा गया आरोपी

ऐरोली में महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर चैन स्नैचर गिरफ्तार , रबाळे पुलिस ने 3 वारदातों का किया खुलासा, कळवा से दबोचा गया आरोपी

नवी मुंबई।

नवी मुंबई के ऐरोली और आसपास के इलाकों में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन झपटकर फरार होने वाले एक शातिर आरोपी को रबाळे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पैदल चलने वाली महिलाओं को अकेला देखकर उन्हें निशाना बनाता था और पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस की सतर्क जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपी को कळवा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 1 मई 2026 को सेक्टर-3 ऐरोली निवासी प्रज्ञा गुरुनाथ विचारे दोपहर के समय पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिव मंदिर के पास कॉलोनी रोड पर आरोपी ने अचानक उनके गले पर हमला कर उनका करीब 15 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रबाळे पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज किया गया और विशेष जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित दयाराम गौड (31) के रूप में हुई है, जो ठाणे के कळवा पूर्व इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने न केवल ऐरोली की घटना कबूल की बल्कि रबाळे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई दो अन्य चैन स्नैचिंग की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र बरामद किए हैं। इनमें एक मंगलसूत्र करीब 12 ग्राम वजन का है जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि दूसरा 3 ग्राम वजन का मंगलसूत्र करीब 45 हजार रुपए मूल्य का है।

रबाळे पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और संभावना है कि उसके खिलाफ अन्य इलाकों में भी चैन स्नैचिंग के मामले सामने आ सकते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...