Breaking News

वाशी सेक्टर-१७ की ट्रैफिक समस्या को शीघ्र निपटाने का आश्वासन, शाखा प्रमुख ने यातायात विभाग को दिया ज्ञापन

वाशी सेक्टर-१७ की ट्रैफिक समस्या को शीघ्र निपटाने का आश्वासन, शाखा प्रमुख ने यातायात विभाग को दिया ज्ञापन

नवी मुंबई। वाशी सेक्टर-१७ में नवरत्न होटल के सामने दिन-ब-दिन बढ़ते ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

 इस संदर्भ में उद्धव गट के शिवसेना शाखा प्रमुख दिलीप चरवड़ ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) काकडे व वाशी विभाग (यातायात) के पुलिस निरीक्षक सुनील कदम को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि इस ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए।

      चरवड ने अपने ज्ञापन में कहा है कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या लोगों के लिए सरदर्द बन गई है। छुट्टियों के दिन अथवा शनिवार- रविवार को सुबह से शाम तक इस परिसर में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग, स्वैगी, झोमैटो तथा होटल से घरों में खाना डिलीवरी करने वालों की कहीं भी मोटरसाइकिले खड़ी किए जाने की वजह से इस परिसर में घंटो जाम लग जाता है। हालांकि नवी मुंबई मनपा प्रशासन ठेके के तौर पर इस परिसर में पार्किंग चार्ज वसूल रही है परंतु उनके नियंत्रण के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पाया है। 

     चरवड ने अपने ज्ञापन में कहा है कि इस क्षेत्र में अस्पताल, टेस्टिंग लैब तथा डॉक्टर के क्लीनिक कार्यरत हैं। इमरजेंसी में किसी एंबुलेंस के ट्रैफिक जाम की वजह से मरीजों को इन तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

 बहरहाल पुलिस निरीक्षक श्री कदम ने श्री चरवड को जल्द से जल्द इस समस्या को निपटाने का आश्वासन दिया है साथ ही बंद कर दी गई टोइंग वैन को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर श्री चरवड के साथ प्रतिनिधि मंडल में शिवसेना वाशी विभाग प्रमुख प्रकाश ओंबले व कई शिवसैनिक शामिल थे ।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...