Breaking News

आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी की मां की तुर्भे स्टोर में निर्मम हत्या; पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी

आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी की मां की तुर्भे स्टोर में निर्मम हत्या; पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी

नवी मुंबई : तुर्भे स्टोर क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृत महिला का नाम श्रीमती अजरुनीसा खान ( 60 ) बताया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजरुनीसा खान का शव तुर्भे स्टोर इलाके में मिला। घटना की सूचना मिलते ही तुर्भे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विशेष बात यह है कि मृतका का बेटा अब्दुल खान तुर्भे में डंपिंग के विरोध में चल रहे आमरण अनशन पर बैठा हुआ है, जिससे इस घटना को और भी संवेदनशील माना जा रहा है।
तुर्भे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबासाहेब पाटील के मार्गदर्शन में जांच तेज कर दी गई है। विभिन्न टीमों के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इस बीच, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आबासाहेब पाटील ने आज सुबह स्वयं घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।


Most Popular News of this Week

व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा,...

नवी मुंबई में ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभनवी...

27 मंजिल तक पहुंचेगा ड्रोन,...

नवी मुंबई। तेजी से विकसित हो रहे नवी मुंबई शहर में गगनचुंबी इमारतों की...

नवी मुंबई में 2.71 लाख से अधिक...

नवी मुंबई, 25 अगस्त 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आयुष्मान...