Breaking News

बॉयफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक, आहत प्रेमिका ने वाशी खाड़ी में लगाई छलांग; मछुआरों की सतर्कता से बची जान

बॉयफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक, आहत प्रेमिका ने वाशी खाड़ी में लगाई छलांग; मछुआरों की सतर्कता से बची जान

नवी मुंबई:

नवी मुंबई के वाशी खाड़ी ब्रिज से एक युवती द्वारा खाड़ी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला मंगलवार सुबह सामने आया। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों की सतर्कता और बहादुरी के चलते युवती की जान बच गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती ने प्रेम संबंध में हुए विवाद के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे आहत होकर उसने वाशी खाड़ी पुल से खाड़ी में छलांग लगा दी।

घटना के समय आसपास मौजूद मछुआरों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए पानी में छलांग लगाई और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही वाशी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...