Breaking News

नाराज प्रेमिका ने खाड़ी में लगाई छलांग; मछुआरों ने बचाई जान

नाराज प्रेमिका ने खाड़ी में लगाई छलांग; मछुआरों ने बचाई जान

नवी मुंबई | डिजिटल डेस्क:

Vashi Creek Bridge से एक युवती द्वारा खाड़ी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों की सतर्कता और साहस के कारण युवती की जान बचा ली गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे आहत होकर उसने वाशी खाड़ी पुल से खाड़ी में छलांग लगा दी।घटना के समय आसपास मौजूद मछुआरों ने तुरंत पानी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे बचा लिया।सूचना मिलते ही Vashi Police Station की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लड़की चेंबूर की रहने वाली है उसका प्रेमी भी वही का रहने वाला है फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है उसके परिवार वालों से संपर्क कर उनके हवाले कर दिया गया है | 


Most Popular News of this Week

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...

कोपरखैराने के स्वामी...

नवी मुंबई |कोपरखैराने सेक्टर-5 स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार सुबह...