Breaking News

होली पर मामूली विवाद बना खूनी, हरियाणा के युवक को नवी मुंबई मे चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

होली पर मामूली विवाद बना खूनी, हरियाणा के युवक को नवी मुंबई मे चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

नवी मुंबई|कामोठे के सेक्टर 14 स्थित गांव देवी मंदिर के पास होली के दिन एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव सतबीर पवार उर्फ काल्या और प्रेम प्रकाश पेटकर ने मिलकर राहुल बुमबक पर हमला किया। बताया जा रहा है कि होली के दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने राहुल से “क्या देख रहा है” कहते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रेम प्रकाश पेटकर ने राहुल को पकड़ लिया और गौरव पवार ने अपने पास मौजूद चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को बचाया नहीं जा सका।घटना की सूचना मिलते ही कामोठे पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।


Most Popular News of this Week

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...

कोपरखैराने के स्वामी...

नवी मुंबई |कोपरखैराने सेक्टर-5 स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार सुबह...