Breaking News

वाशी सेक्टर 30 हाइवे ब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

वाशी सेक्टर 30 हाइवे ब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

वाशी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच

नवी मुंबई|वाशी सेक्टर 30 हाइवे ब्रिज के नीचे अवैध फेरीवालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु नवी मुंबई महानगरपालिका ( Navi Mumbai Muncipal Corporation ) के वाशी ( Vashi ) विभाग की टीम सोमवार रात्रि लगभग 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित 10 से 15 व्यक्तियों के समूह ने अचानक अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों एवं पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है।

स्वतंत्र भारत टीम को सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना के संबंध में वाशी पुलिस स्टेशन में 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से डंडे एवं पत्थर बरामद किए गए हैं तथा आरोपियों की तलाश जारी है।स्वतंत्र भारत से प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कर्मचारियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी


Most Popular News of this Week

तुर्भे MIDC HP रोड पर भीषण सड़क...

नवी मुंबई तुर्भे MIDC स्थित HP रोड पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा...

वाशी अग्निशमन दल और शंकर...

नवी मुंबई।नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी अग्निशमन दल के जवानों तथा नवी...

घनसोली हत्याकांड के गवाह की...

शिकायतकर्ता को भी मिल रही धमकियां; पुलिस कार्रवाई की मांग तेजनवी...

पहली बारिश ने बढ़ाई किसानों...

नवी मुंबई। मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है,...

पहली ही बारिश में डगमगाई...

नवी मुंबई।मानसून की पहली ही बारिश ने मध्य रेलवे की तैयारियों की हकीकत सामने...